राम मंदिर पर बेवजह बयानबाजी करने वालों को PM मोदी की नसीहत, न्याय प्रणाली के प्रति रखें श्रद्धा

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2019

अयोध्या राम जन्मभूमि और बाबरी मस्दिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई जारी है। लेकिन आज पीएम मोदी ने राम मंदिर पर अपने बयान से भारत की न्याय प्रणाली के प्रति भरोसे को और मजबूत किया वहीं पार्टी के लोगों को बेवजह बयानबाजी से बचने की सीख भी दी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंके जाने से पहले नासिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रैली को संबोधित किया। नासिक की रैली में प्रधानमंत्री के निशाने पर विपक्षी नेता रहे, साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मसले पर भी खुलकर बात की। फिर राम मंदिर पर बोलतदे हुए पीएम ने कहा कि मामला सुप्रूीम कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में बयानबाजी कहां से टपकते हैं? मोदी ने मंदिर मुद्दे पर बेवजह बयानबाजी करने वालों को नसीहत भी दी और हाथ जोड़कर विनती भी की कि भारत की न्याय प्रणाली के प्रति श्रद्धा रखें। 

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी