PM Modi News: दक्षिण अफ्रीका के अखबार में PM मोदी का गुणगान, एस जयशंकर ने दिखाई तस्वीर

By अभिनय आकाश | Aug 24, 2023

इसरो के चंद्रयान 3 ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर के सौजन्य से एक प्रमुख दक्षिण अफ्रीकी अखबार का शीर्षक पढ़ते हुए पीएम मोदी की एक तस्वीर सामने आई। जब भारत ने आने वाले युगों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की तो पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे। दक्षिण अफ़्रीका के 'द स्टार' अख़बार की हेडलाइन में लिखा है इंडियाज मोदी आउट ऑफ दिस वर्ल्ज। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐतिहासिक बाह्य अंतरिक्ष मिशन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टोस्ट किया। इसमें आगे कहा गया कि दुनिया भर में भारतीय समुदाय सचमुच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत खुश है।

इसे भी पढ़ें: चांद पर उतरे एक्टर Rakesh Roshan, स्पेस से कहा- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा! Mamata Banerjee की फिसल गयी जुबान, मीम्स में आने लगे खूब रिएक्शन

इसके अलावा पीएम मोदी ने स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज़ को लिखा विज्ञान की शक्ति के माध्यम से भारत सभी के लिए उज्जवल भविष्य की दिशा में काम कर रहा है। शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। बता दें कि बुधवार शाम 6.04 बजे जैसे ही चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई, पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन किया और उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने फोन पर कहा कि सोमनाथ जी, आपका नाम सोमनाथ है, जो चंद्रमा से जुड़ा है और इसलिए आपके परिवार वाले भी आज बहुत खुश होंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi weather: दिल्ली में सुबह रही गर्मी और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज

Jasprit Bumrah की जगह Aaqib Nabi को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया

Pune suicide: पुणे में आर्थिक तंगी के चलते दंपति और उनकी 19 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या

Samastipur-Saharsa MEMU Train: बिहार के सिमरी बख्तियारपुर में ट्रेन के डिब्बों में लगी आग