PM Modi-Putin Conversation: G20 बैठक से ठीक पहले पुतिन से PM मोदी की फोन पर हुई बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं आ सकेंगे। पुतिन ने कहा कि 9 और 10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

इसे भी पढ़ें: भारत मेजबान, G20 देश मेहमान, फिर आखिर सबसे करीबी दोस्त रूस ने क्यों किया किनारा? समिट के लिए नहीं आएंगे पुतिन

जी20 विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। यह शिखर सम्मेलन भारत में विश्व नेताओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक होने की उम्मीद है। भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। भारत यूक्रेन विवाद को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने पर जोर देता रहा है। 

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल