देश में इस्लामी राज कायम करने का मंसूबा, टारगटे पर थी पीएम मोदी की रैली, NIAने PFI को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2022

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई जिसके कारनामों से देश का कोई भी राज्य अछूता नहीं है। आतंक का दूसरा नाम पीएफआई बन चुका है जिसने देश के हर कोने में अपनी जड़ें जमा ली हैं। उन जड़ों पर एनआईए ने फाइनल प्रहार करते हुए 15 राज्यों के 100 से ज्यादा शहरों में छापेमारी की है। जिसमें पीएफआई के 106 एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। एनआईए की रिमांड कॉपी से बड़ा खुलासा हुआ है। पीएफआई का मकसद नौजवानों को बरगलाना और युवाओं के लश्कर, एक्यूआईएस और आईएसआईएस से जोड़ना था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।  22 सितंबर को पीएफआई पर नकेल कसने के बाद एनआईए और ईडी ने देश भर की कई अदालतों में अपनी रिमांड रिपोर्ट पेश की। 

इसे भी पढ़ें: ISIS जैसे आतंकवादी समूहों के लिए PFI मुस्लिम युवाओं की कर रहा भर्ती, NIA का दावा- भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की रच रहा साजिश

एनआईए ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने युवाओं को "भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने" के उद्देश्य से लश्कर-ए-तैयबा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) सहित आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। 22 सितंबर को प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संगठन ने हिंसक जिहाद के हिस्से के रूप में आतंकवादी कृत्य करके भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश रची।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी