Modi Meets Muizzu: मालदीव पहुंच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू संग की बैठक, रिश्तों को मिलेगा नया आयाम

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू से मुलाकात की। इसके तुरंत बाद, राजधानी माले के रिपब्लिक स्क्वायर में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी यूनाइटेड किंगडम (यूके) की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद शुक्रवार को मालदीव पहुँचे थे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए गए थे। मालदीव पहुँचने पर प्रधानमंत्री मोदी का मुइज़्ज़ू ने स्वागत किया और बच्चों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

प्रमुख खबरें

US-Iran शांति समझौते पर PM Modi का बयान, बोले- West Asia में स्थिरता के लिए भारत प्रतिबद्ध

FIFA World Cup में Brazil-Morocco ड्रॉ, Ancelotti ने फैंस से कहा- धैर्य रखें, यह तो बस शुरुआत है

Slovakia पहुंचते ही PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, सामने आया वीडियो

पति Veer Sahu से कोर्ट में जंग, Social Media पर Sapna Choudhary का तंज- मैं बदला नहीं लेती