पति Veer Sahu से कोर्ट में जंग, Social Media पर Sapna Choudhary का तंज- मैं बदला नहीं लेती

By एकता | Jun 15, 2026

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने पति वीर साहू के साथ चल रहे कोर्ट केस के बीच सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। दिल्ली की कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के ठीक बाद, सपना ने इंस्टाग्राम पर हरे रंग की साड़ी में डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि सपना ने अपनी पर्सनल लाइफ के विवाद पर सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने वीडियो के कैप्शन में नेगेटिविटी फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।

इसके बाद रविवार को एक और पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दूसरों की कमियां निकालकर, अपने किरदार को अच्छा बनाना... आजकल ट्रेंड में है.. लेकिन मैं बदला लेने में यकीन नहीं करती....कहीं का किया, कहीं तो भुगतोगे ही।" सपना के ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मां बनीं Surbhi Jyoti, घर आई नन्ही परी, सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाईयां

दिल्ली कोर्ट से सपना चौधरी को मिली बड़ी राहत

सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। सपना ने कोर्ट में सबूत के तौर पर अपनी चोटों की तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश कीं। इसके बाद दिल्ली की द्वारका महिला अदालत ने सपना को सुरक्षा देते हुए वीर साहू के खिलाफ सख्त आदेश जारी किए हैं।

अदालत के आदेश के मुताबिक, वीर साहू अगली सुनवाई तक सपना चौधरी से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकते। वीर को सपना के घर, उनके ऑफिस या उनके किसी भी लाइव शो में जाने से रोक दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 25 जुलाई को होगी। फिलहाल सपना दिल्ली के नजफगढ़ में अपने माता-पिता के घर रह रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Pune में Cocktail 2 प्रमोशन के दौरान Shahid-Kriti-Rashmika को देख बेकाबू हुए Fans, धक्का-मुक्की में फंसे स्टार्स

4 साल के अफेयर के बाद की थी सीक्रेट शादी

सपना चौधरी और वीर साहू दोनों ही हरियाणवी इंडस्ट्री के बड़े चेहरे हैं। वीर एक सिंगर और एक्टर हैं, जबकि सपना अपने डांस के दम पर देश की बड़ी स्टार बन चुकी हैं। लगभग 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में बेहद निजी तरीके से शादी कर ली थी। उनके दो बेटे भी हैं, जिनके नाम पोरस और शाहबीर हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ हमेशा मीडिया से दूर ही रही, लेकिन अब इस कानूनी विवाद के बाद दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश