Ayodhya पहुंचे PM Modi, हुआ भव्य स्वागत, जारी है रोड शो, राम नगरी को देंगे कई बड़े सौगात

By अंकित सिंह | Dec 30, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन और एक नए हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए अयोध्या पहुंच गए है। उनका देश भर के कलाकारों के विभिन्न समूहों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो जारी है। प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir पर Sam Pitroda के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश ने कही बड़ी बात

पीएमओ ने कहा कि आगामी राम मंदिर तक पहुंच बढ़ाने के लिए, वह अयोध्या में चार नव विकसित, चौड़ी और सुंदरीकृत सड़कों - राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और श्री राम जन्मभूमि पथ का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्थानीय सांसद और विधायक और कुछ पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार महिला को Kochi से पकड़ा

Yes Milord: केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस...सबको एक लाइन से नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने किसी को भी नहीं बख्शा

Renault की बिक्री में Hybrid और CNG गाड़ियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद

Maharashtra MLC Polls: Uddhav Thackeray ने अमरावती शिक्षक सीट पर दत्तात्रय लहाने के लिए मांगा समर्थन