International awards received by PM Modi: मोदी विरोधियों को मुस्लिम मिस्र का करारा जवाब, अब तक मिल चुके हैं इन देशों के सर्वोच्च राजकीय सम्मान

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों को एक ताकतवर मुस्लिम देश मिस्र ने करारा जवाब दिया है। अमेरिका में  पीएम मोदी से भारत में मुसलमानों की हालात को लेकर एक सवाल पूछा गया। उसके बाद से लगातार भारत के खिलाफ एक नैरेटिव बनाने की कोशिश हो रही है। लेकिन इस नैरेटिव को एक ताकतवर मुस्लिम देश मिस्र ने चकनाचूर कर दिया। दिल्ली से 4400 किलोमीटर दूर काहिरा में पीएम मोदी को बड़ा सम्मान दिया गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल अल सिसि ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ नाइल से सम्मानित किया। 

मिस्र में इस अवार्ड को किलादात अल नाइल भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत 1915 में सुल्तान हुसैन कमेल ने की थी। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' शुद्ध सोने से बना होता है, जिसमें सोने की तीन यूनिट शामिल हैं। जिनमें इजिप्ट पर शासन करने वाले बादशाह फिरौन (फराओ) के प्रतीक शामिल हैं। पहली यूनिट देश को बुराइयों से बचाने का विचार पेश करती  है, जबकि दूसरी यूनिट नील नदी से आई समृद्धि-खुशी का प्रतीक है और तीसरी यूनिट धन और सहनशीलता को दर्शाती है। ये तीनों यूनिट एक-दूसरे से सोने से बने गोलाकार फूलों से जुड़ी होती हैं, जिसमें फिरोजा और रूबी रत्न जड़े होते हैं। 

मिस्र की ऐतिहासिक यात्रा 

भारत और मिस्र एक दूसरे के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ा रहे हैं। ऑर्डर ऑफ नाइल अवॉार्ड गहरे होते इन संबंधों की तस्वीर है। पीएम मोदी ने अपनी मिस्र यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इससे भारत मिस्र संबंधों में नई ताकत आएगी और दोनों देशों को फायदा भी होगा। विदेशों में प्रधानमंत्री को ऐसा कोई सम्मान मिलता है तो भारत का भी गौरव बढ़ता है। ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले 11 देशों ने अपने सम्मान से पीएम मोदी का आदर बढ़ाया है। 

इसे भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan Birthday: मोदी कैबिनेट के मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने जीवन के 54वें बसंत में किया प्रवेश, जानिए उनके जीवन से जुड़ी बातें

ग्लोबल लीडर को सर्वोच्च सम्मान

साल 2016 में सऊदी अरब में अब्दुल अजीज अल सॉद सम्मानित किया गया था। 2016 में ही पीएम मोदी को अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्करा से सम्मानित किया गया था। ये अफगानिस्तान का सर्वोच्च सम्मान  है। इससे अलावा साल 2018 में पीएम मोदी को फिलिस्तीन में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट फिलिस्तीन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं पीएम मोदी को 2019 में यूएई ऑ़डर ऑफ जायद सम्मान मिला।  इसके अलावा रूस में पीएम मोदी को साल 2019 में ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ पुरस्कार से पुरस्कृत किया था। 2019 में ही पीएम मोदी को मालदीव में ‘निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया गया था। वहीं, बहरीन में पीएम मोदी को बहरीन भी 2019 में ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ दि रेनेसां’ से सम्मानित किया गया था।  इसके अलावा 2020 में अमेरिकी सरकार ने ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से पुरस्कृत किया गया था। वहीं, भूटान ने साल 2021 में मोदी को सर्वोच्च नागरिक अलंकरण ‘ऑर्डर ऑफ दि ड्रक गियल्पो’ से सम्मानित किया गया था।  

प्रमुख खबरें

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद