साइप्रस में प्रधानमंत्री मोदी को मिला सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान, राष्ट्राध्यक्ष से भी की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jun 16, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 16 जून को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने इस पुरस्कार को दोनों देशों के बीच मित्रता को समर्पित किया। इससे पहले, निकोसिया में राष्ट्रपति भवन में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने नरेंद्र मोदी का आधिकारिक स्वागत किया। समारोह के बाद, दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों का परिचय कराया और द्विपक्षीय चर्चा की। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के तहत रविवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) द्वीपीय देश पहुंचे। लार्नाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने उनका स्वागत किया तथा बाद में लिमासोल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: अन्नदाता की खुशहाली के लिए गैरसरकारी संगठनों को भी निभानी होगी बड़ी भूमिका

साइप्रस भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ का एक करीबी मित्र और महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने एक बयान में कहा, "यह यात्रा ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, निवेश, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी में हमारे संबंधों को बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करती है।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से 

प्रमुख खबरें

Parenting Mistakes: बच्चों के जिद्दी स्वभाव के पीछे हैं पेरेंट्स की ये 4 गलतियां, Future पर पड़ता है गहरा असर

Prabhasakshi NewsRoom: Honey Trap में फंसा IAF Wing Commander, संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार

Sawan Shivratri 2026 Date and Time: जानिए कब है सावन की शिवरात्रि? जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम

मुख्यमंत्री को जोकर बताने वाले अर्जुन अयांकी पर Kerala Police ने दर्ज किया नया मुकदमा