खुशखबरी! PM Modi ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, बोले- जितना पिछड़ा, उसे उतनी ज्यादा प्राथमिकता

By अंकित सिंह | Aug 02, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। इस राशि के जारी होने के साथ, इस योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि वितरित की जा चुकी है। पीएम-किसान योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसे प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में भूमिधारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शुरू किया था। इस योजना के तहत, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जाता है।

विपक्ष पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि 2019 में जब पीएम किसान सम्मान निधि शुरू हुई थी तब सपा, कांग्रेस जैसे विकास विरोधी दल कैसे-कैसे अफवाहें फैला रहे थे, लोगों को गुमराह कर रहे थे। आप बताइए, क्या इतने दिनों में कभी एक भी किस्त बंद हुई क्या? पीएम किसान निधि बिना ब्रेक के जारी है। आज तक पौने 4 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट कमीशन नहीं, कोई हेराफेरी नहीं... सीधे ये पैसे किसानों के खाते में पहुंचे हैं। मोदी ने इसे परमानेंट व्यवस्था बना दी है। ना लीकेज होगी, ना गरीब का हिस्सा छीना जाएगा। मोदी का मंत्र है- जो जितना पिछड़ा, उसे उतनी ज्यादा प्राथमिकता। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi To Visit Varanasi | प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी पहुंचकर 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के 51वें दौरे पर, प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी-भदोही मार्ग और छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ मोहन सराय-अदलपुरा मार्ग पर भीड़भाड़ कम करने के लिए हरदत्तपुर में रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने दालमंडी, लहरतारा-कोटवा, गंगापुर, बाबतपुर सहित कई ग्रामीण और शहरी गलियारों में व्यापक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा लेवल क्रॉसिंग 22सी और खालिसपुर यार्ड पर रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखी।

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा