ज्ञान से ज्यादा अनुभव की होती है ताकत, PM मोदी बोले- अनुभवी साथियों की खलती है कमी

By अनुराग गुप्ता | Mar 31, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा के सांसदों के विदाई भाषण में कहा कि कभी-कभी ज्ञान से ज्यादा अनुभव में ताकत होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अनुभव से जो प्राप्त हुआ होता है उसमें समस्याओं के समाधान के लिए सरल उपाय होते हैं। अनुभव का मिश्रण होने के कारण गलतियां कम से कम होती हैं। अनुभव का अपना एक महत्व होता है। जब ऐसे अनुभवी साथी सदन से जाते हैं तो बहुत बड़ी कमी सदन को, राष्ट्र को होती है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में रूपा गांगुली के सवाल पर गडकरी ने दिया ऐसा मजेदार जवाब, सभी सांसद रोक नहीं पाए अपनी हंसी 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये आजादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं।

यहां सुने पूरा संबोधन:- 

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास