प्रधानमंत्री मोदी को केवल चुनावों के दौरान गंगा नदी की याद आती है : ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2021

पणजी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा नदी को केवल चुनावों के दौरान वोट पाने के लिए याद करते हैं। बनर्जी ने यह बात मोदी द्वारा वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम (केवीडी) का उद्घाटन करने से पहले पवित्र नदी में डुबकी लगाए जाने के एक दिन बाद कही। अपनी दो दिवसीय गोवा यात्रा के अंतिम दिन उत्तरी गोवा के अस्नोरा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और उन्होंने उत्तराखंड में तपस्या (ध्यान) करने के उनके दौरे की याद दिलाई।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष ने अर्थव्यवस्था, महंगाई पर सरकार को घेरा; भाजपा ने कहा..गरीब कल्याण के लिये संकल्पित

चुनाव के वक्त, मोदी जी गए और गंगा में डुबकी लगाई।” बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवल वोट पाने के लिए गंगा नदी में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, “वह वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वह उत्तराखंड गए और तपस्या की। हमें इसपर कोई आपत्ति नहीं है। वह जो चाहे करें।

प्रमुख खबरें

West Bengal में सरकार का बड़ा एक्शन! 250 से अधिक मदरसों पर लटकेगा ताला, 2500 अन्य जांच के घेरे में आये

Kerala Government: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के OPD समय और रिक्त पदों का विवरण दिखाना अनिवार्य

Love Horoscope For 24 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Air Strikes Afghanistan | पाकिस्तान लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान में बरसाईं मिसाइलें, 10 ठिकाने तबाह, तालिबान ने दी भीषण तबाही की धमकी!