पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन और आठ परियोजनाओं की समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2022

नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘प्रगति’ बैठक के दौरान 14 राज्यों से संबंधित 59,900 करोड़ रुपये से ज्यादा की आठ परियोजनाओं की समीक्षा की। मोदी ने आईसीटी आधारित बहुविध मंच ‘प्रगति’ की 40वीं बैठक की अध्यक्षता की जिसमें केंद्र और राज्य सरकारें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार के बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच लालू प्रसाद यादव पटना लौटे

विज्ञप्ति के अनुसार मार्ग का अधिकार (आरओडब्ल्यू) आवेदनों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और एजेंसियों को केंद्रीयकृत गति शक्ति संचार पोर्टल का लाभ उठाने के लिए सुझाव दिया गया था। इससे मिशन के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इसके साथ ही उन्हें आम लोगों के लिए जीवन यापन में सुगमता को बढ़ाने के सन्दर्भ में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य भी पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप राज्य स्तरीय गतिशक्ति मास्टर प्लान तैयार कर सकते हैं और इस उद्देश्य के लिए राज्य स्तरीय इकाइयों का गठन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहतर योजना बनाने, प्रमुख मुद्दों की पहचान करने और उनका समाधान करने तथा परियोजनाओं के समय पर निष्पादन के लिए बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में