प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अधिकतर वैश्विक चुनौतियों के लिए ‘ग्लोबल साउथ’ जिम्मेदार नहीं है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2023

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकतर वैश्विक चुनौतियों के लिए ‘ग्लोबल साउथ’ जिम्मेदार नहीं है, लेकिन इसका सबसे अधिक प्रभाव उस पर ही पड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा , ‘‘हम नए वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं, पिछला वर्ष युद्ध, संघर्ष, आतंकवाद और तनाव से भरा हुआ था।’’ प्रधानमंत्री ने ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन में ईंधन और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन पर भी चिंता जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि दुनिया संकट की स्थिति में है। यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि अस्थिरता की स्थिति कब तक बनी रहेगी।’’

इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षा मंत्री के विवादित बोल, रामचरित मानस को बताया नफरत फैलाने वाला ग्रंथ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ अधिकतर वैश्विक चुनौतियों के लिए ‘ग्लोबल साउथ’ जिम्मेदार नहीं है, लेकिन इसका सबसे अधिक प्रभाव हम पर ही पड़ता है। हमारा (ग्लोबल साउथ) भविष्य सबसे अधिक दांव पर लगा है।’’ उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा अपने विकास संबंधी अनुभव को ‘ग्लोबल साउथ’ के अपने भाइयों के साथ साझा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत इस वर्ष जी20 की अध्यक्षता कर रहा है, स्वाभाविक है कि हमारा उद्देश्य ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज बुलंद करना होगा।

प्रमुख खबरें

Swati Maliwal के पूर्व पति ने की अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR की मांग, दिल्ली पुलिस को मदद की पेशकश की

Prabhasakshi Newsroom | इंडोनेशिया के सुमात्रा में ज्वालामुखी घटना ने मचाई तबाही, नदियों में बह रहे लोगों के शव, बाढ़ के कारण जलमग्न हुआ शहर | Indonesia Flash Flood

कैब ड्राइवर वसूल रहे दुगुना किराया, जानें फेक फेयर स्क्रीन स्कैम क्या है?

दुनिया के लिए भारत एक जरूरत, अमेरिका चाह कर भी नहीं कर सकता कुछ, एक डील ने कैसे बढ़ाई 3 देशों की धड़कनें