COP28 समिट में बोले PM Modi, भारत ने इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच बनाया संतुलन, 2028 में मेजबानी का रखा प्रस्ताव

By अंकित सिंह | Dec 01, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 1 दिसंबर को दुबई में संयुक्त राष्ट्र के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (COP28) में शामिल हुए। प्रमुख जलवायु शिखर सम्मेलन में एक संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ने दुनिया के सामने इकोलॉजी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत में दुनिया की 17% आबादी रहती है, इसके बावजूद वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में इसका योगदान 4% से कम है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया की उन कुछ अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो NDC लक्ष्यों को पूरा करने की राह पर है।

इसे भी पढ़ें: COP28 की बैठक से पहले बोले PM Modi, भविष्य को आकार देने के लिए साथ खड़े हैं भारत और UAE

मोदी ने कहा कि आपने मेरे द्वारा उठाए गए जलवायु न्याय, जलवायु वित्त और हरित ऋण के मुद्दों का लगातार समर्थन किया है। हमारे सामूहिक प्रयासों से यह विश्वास बढ़ा है कि विश्व कल्याण के लिए सभी के हितों की रक्षा करना आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन के लिए भारत के दृष्टिकोण को साझा करते हुए, मोदी ने कहा कि देश ने 2030 तक अपने सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को 45 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने 2030 तक उत्सर्जन की तीव्रता को 45% तक कम करने, गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी को 50% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। 2070 तक हम नेट जीरो के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Pav Bhaji Recipe: घर पर मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए फॉलो करें ये Secret Ingredients और Step-by-Step विधि

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero