दादर और नगर हवेली में बोले PM Modi, ये सिर्फ एक केंद्र शासित प्रदेश नहीं, हमारा गौरव और विरासत हैं

By अंकित सिंह | Mar 07, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादर और नगर हवेली के सिलवासा में सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने 2,587 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि वर्षों पहले मुझे यहां बहुत बार आने का अवसर मिलता था। सिलवासा और पूरा दादरा एवं नगर हवेली, दमन-दीव उस समय कितना अलग था। लोगों को भी लगता था कि समुद्र के किनारे इस छोटी सी जगह में क्या हो सकता है। लेकिन मुझे यहां के लोगों के सामर्थ्य पर भरोसा था, आप पर भरोसा था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव... ये प्रदेश हमारा गर्व है, हमारी विरासत भी है। इसलिए हम इस प्रदेश को एक ऐसा मॉडल प्रदेश बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास के लिए जाना जाए। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव कई योजनाओं में सैचुरेशन की स्थिति में पहुंच गए हैं। जीवन के हर आयाम में, हर जरूरत के लिए सरकार की योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड से हर व्यक्ति को भोजन की गारंटी मिली है, जल जीवन मिशन से हर परिवार तक पीने का साफ पानी पहुंच रहा है, भारतनेट से डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, पीएम जनधन ने हर परिवार को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा है, पीएम जीवन ज्योति बीमा और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ हर लाभार्थी को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार भारतीयों को समर्पित किया

मोदी ने कहा कि इन योजनाओं की सफलताओं ने यहां के लोगों को विश्वास से भर दिया है। सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आए हैं, उसके व्यापक प्रभाव दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में इस क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का काफी विस्तार हुआ है। 2023 में मुझे यहां 'नमो मेडिकल कॉलेज' के उद्घाटन का अवसर मिला था। अब इसके साथ 450 बैड की क्षमता वाला एक और अस्पताल जुड़ गया है, जिसका आज यहां उद्घाटन किया गया है। आज जन औषधि दिवस भी है। जन औषधि यानी-सस्ते इलाज की गारंटी ! जन औषधि का मंत्र है - दाम कम, दवाई में दम! हमारी सरकार अच्छे अस्पताल भी बनवा रही है, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी दे रही है और जन औषधि केन्द्रों के जरिए सस्ती दवाएं भी दे रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य