Karnataka में बोले PM Modi, हमारा कोई रिमोट कंट्रोल नहीं, हम आपके सेवक, आप जो हुकुम करोगे हम मानेंगे

By अंकित सिंह | May 03, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंकोला में आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपके सेवक हैं, आप जो हुकुम करोगे हम मानेंगे। हमारा कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है। अगर हमारा कोई रिमोट कंट्रोल है तो वे 140 करोड़ हिंदुस्तानी हैं। प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल-इंजन सरकार को कर्नाटक को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ 3 साल मिले थे और 3 सालों में शुरू में तो बहुत समय उनका कूड़ा कचरा साफ करने में गया। मोदी ने कहा कि उसके बाद हमने प्रदेश में विकास को तेजी से गति दी...और हमने इसे देश का नंबर-1 राज्य बनाने का संकल्प लिया है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election: बजरंग बली के नारे से PM Modi ने भाषण की शुरूआत की, कहा- तुष्टीकरण की नीति कांग्रेस की पहचान

मोदी ने सवाल किया कि क्या कर्नाटक दुर्व्यवहार की संस्कृति को स्वीकार करता है? क्या कर्नाटक को गाली देने वाले पसंद हैं? क्या गालियां देने वालों को कर्नाटक कभी माफ करेगा? कभी नहीं! उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस का क्या करेगा? मुझे पता है, कर्नाटक कांग्रेस को सजा देगा! मोदी ने कहा कि जब आप मतदान के लिए जाएं, तो बटन दबाने से पहले बस 'जय बजरंग बली' का जाप करें और उसे दंड दें! प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने दशकों के कुशासन से जन विश्वास खो चुकी है इसलिए झूठे आरोप और झूठी गारंटी... यही कांग्रेस का एकमात्र सहारा बचा है। कांग्रेस आज भी कर्नाटक की हर योजना में 85% कमीशन खाने को तैयार बैठी है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है