राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में बोले PM मोदी, हम भारत के 130 करोड़ लोग अपने प्रयासों से कोरोना से जीतेंगे

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2022

देश में कोरोना के केस में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कोरोना के रोजाना मामले ढाई लाख के करीब पहुंच गए हैं। वहीं देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए केस में 27 फीसदी का इजाफा देखा गया है। एक दिन में मौत का आंकड़ा भी 380 पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 13 प्रतिशत से ऊपर है। नए केस और मौत का आंकड़ा जो सामने आ रहा है वो बता रहा है कि कोरोना का संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर की बात करें तो बर बीतते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे की वजह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन किया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के डोमोहानी में बड़ा ट्रेन हादसा, 3 लोगों की हुई मौत, PM मोदी ने ममता से की बात

मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किए। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी