32वें इंटरनेशनल इकोनॉमिस्ट्स समारोह में PM Modi बोले, भारत एक खाद्य अधिशेष वाला देश

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2024

प्रधानमंत्री मोदी कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार जब ICAE सम्मेलन भारत में हुआ था वो भारत की कृषि औक खाद्य सुरक्षा को लेकर चुनौतीपूर्ण समय था। भारत को नई-नई आज़ादी मिली थी। आज भारत एक खाद्य अधिशेष वाला देश है। आज भारत दूध, दाल और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है...आज भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा और वैश्विक पोषण सुरक्षा के समाधान देने में जुटा है। भारत में कृषि से जुड़ी शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ा एक मजबूत इकोसिस्टम बना हुआ है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के ही 100 से ज्यादा रिसर्च संस्थान हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने को परिवर्तनकारी प्रोत्साहन बताया

भारत में कृषि और उससे संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए 500 से ज्यादा कॉलेज हैं। भारत में 700 से ज्यादा कृषि विज्ञान केंद्र हैं जो किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने में मदद करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जितना प्राचीन है उतनी ही प्राचीन कृषि और भोजन को लेकर हमारी मान्यताएं हैं, हमारे अनुभव हैं। भारतीय कृषि परंपरा में विज्ञान को प्राथमिकता दी गई है...हजारों साल पहले हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि सभी पदार्थों में अन्न श्रेष्ठ है इसलिए अन्न को सभी औषधियों का स्वरूप उनका मूल कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Russia के लिए लड़ते हुए कितने भारतीयों ने गंवाई जान? सरकार ने पेश किया आंकड़ा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की कृषि विकास दर दुनिया में सबसे ज्यादा बनी हुई है। उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ भारत की चिंता भी रही है कि वो उत्पादन मानव शरीर के लिए भी और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित उत्पादन हो...भारत अब प्राकृतिक खेती पर बल दे रहा है। 

प्रमुख खबरें

Disaster Management के लिए विज्ञान और सोशल साइंस का तालमेल जरूरी: Bihar Governor

Kacchi Dargah Bidupur Bridge: तेजस्वी ने पूछा जब डेढ़ साल से चल रहे वाहन तो अब उद्घाटन क्यों

Jayant Chaudhary ने लखनऊ में WorldSkills Shanghai विजेता कैफ खान से की मुलाकात

Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना