PM Modi बोले- Karnataka के बिना भारत को नहीं कर सकते परिभाषित, पौराणिक काल में रही है हनुमान की भूमिका

By अंकित सिंह | Feb 25, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'बरिसू कन्नड़ दिम दिमावा' सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दिल्ली कर्नाटक संघ के 75 वर्षों का यह उत्सव ऐसे समय में हो रहा है जब देश भी आजादी के 75 वर्ष का 'अमृत महोत्सव' मना रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम 75 वर्ष पहले की परिस्थितियों को देखते हैं और आंकलन करते हैं तो इस प्रयास में हमें भारत की अमर आत्मा के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज आजादी के अमृतकाल के पहले प्रहर में देश की वो ऊर्जा और समर्पण उतना ही जीवंत नजर आता है। मैं इस अवसर पर इस संघ का सपना देखने वाली और साकार करने वाली सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: Mahagathbandhan की रैली में बोले लालू यादव- 2024 में बीजेपी का करना है सफाया, तेजस्वी का दावा- संविधान और लोकतंत्र पर हो रहा हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य मिला है; उनकी शिक्षाओं को विभिन्न भाषाओं में भी उपलब्ध कराया गया। यह सब दर्शाता है कि न केवल कर्नाटक की परंपरा और मूल्य, बल्कि उनका प्रभाव भी अमर है। कर्नाटक परंपराओं की धरती भी है और टेक्नालजी की धरती भी है। यहां ऐतिहासिक संस्कृति भी है और आधुनिक कृत्रिम बुद्धि भी है। 

प्रमुख खबरें

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी