Mahagathbandhan की रैली में बोले लालू यादव- 2024 में बीजेपी का करना है सफाया, तेजस्वी का दावा- संविधान और लोकतंत्र पर हो रहा हमला

Mahagathbandhan Rally
ANI
अंकित सिंह । Feb 25 2023 12:05PM

लालू यादव ने साफ तौर पर कहा कि 2024 में देश से बीजेपी का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि जब तक हम एक हैं तब तक हमें (महागठबंधन) कोई नहीं तोड़ सकता। हमें देश को बचाना है। हमें अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाना है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा सरकार हारेगी।

बिहार में आज राजनीतिक हलचल जबरदस्त तरीके से गर्म है। एक ओर जहां गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंचे हैं तो वहीं दूसरी ओर बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की पूर्णिया में बड़े रैली हो रही है। महागठबंधन की रैली को पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है। 

इसे भी पढ़ें: Amit Shah Bihar Rally: बिहार में अमित शाह की 'पॉलिटिकल स्ट्राइक', कहा- नीतीश कुमार को हर 3 साल में आता है प्रधानमंत्री का सपना

लालू यादव ने साफ तौर पर कहा कि 2024 में देश से बीजेपी का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि जब तक हम एक हैं तब तक हमें (महागठबंधन) कोई नहीं तोड़ सकता। हमें देश को बचाना है। हमें अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाना है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा सरकार हारेगी। बिहार में महागठबंधन की जीत होगी। 2024 दिखाएगा हमारी पार्टी की दमदार जीत। लालू यादव ने साफ तौर पर कहा कि भविष्य में जो लोकसभा चुनाव होना है, उसके लिए यह गठबंधन पक्का बनकर तैयार है। भाजपा और आरएसएस का सफाया होने जा रहा है। भाजपा पार्टी नहीं बल्कि आरएसएस का मुखौटा है। उन्होंने कहा कि यह घोर आरक्षण विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वही कर रही है जो आरएसएस कहती है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई का अब वक्त आ गया है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: सुरेंद्र यादव के विवादित बयान पर नित्यानंद राय बोले, देशद्रोही मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया था बीजेपी से अलग होने का और सेकुलर सरकार बनाने का, उसी समय भाजपा की कमर टूट गई है। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो 137 साल के इतिहास में भाजपा और आरएसएस के साथ कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब हम सब मिलजुल कर काम करेंगे तो भाजपा के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़