शाहीन बाग पर PM मोदी बोले- यह प्रदर्शन संयोग नहीं, एक प्रयोग है

By अंकित सिंह | Feb 03, 2020

दिल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहीन बाग को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शन विपक्ष द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए हैं। क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग हैं? नहीं। इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजायन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: योगी का आरोप, भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना बन गए हैं केजरीवाल

मोदी ने कहा कि एक समय था जब दिल्ली में आए दिन आतंकी हमलों की वजह से, बम धमाकों में निर्दोष लोग मारे जाते थे। देश के सुरक्षाबलों और दिल्ली के लोगों की सतर्कता से अब ये हमले होने रुक गए हैं। लेकिन याद करिए, जब इन्हीं हमलों के गुनहगारों को दिल्ली पुलिस ने बाटला हाउस में मार गिराया, तो उसे फर्जी एनकाउंटर कहा गया था। यही वो लोग हैं जिन्होंने बाटला हाउस में आतंकियों को मारने पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

प्रधानमंत्री ने वादा किया कि केंद्र सरकार सभी गरीब परिवारों को 2022 तक ‘पक्का’ घर मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि हम देश को प्रभावित करने वाली दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं और हमने दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया। प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को घर नहीं देना चाहती है और प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक रही है।दिल्ली की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी जब तक सत्ता में रहेगी लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को रोकती रहेगी।’’उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मकता में विश्वास करती है और देश हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मोदी ने कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा।उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या फैसला, करतारपुर कोरीडोर और उत्पीड़न के शिकार अल्पसख्ंयकों के लिए सीएए लाने का भी जिक्र किया।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया