PM Modi बोले- हमारी सरकार न जाति देखती है और न ही धर्म, बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचाती है योजनाओं का लाभ

By अंकित सिंह | May 12, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी लाभार्थियों को एक बार फिर बहुत बहुत बधाई देता हूं, विशेष तौर पर उन बहनों को जिन्हें आज अपना पक्का घर मिला है। उन्होंने कहा कि गुजरात में फिर से भाजपा सरकार बने कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन विकास ने जो गति पकड़ी है उसे देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश का विकास एक Conviction है, commitment है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार हर अभाव को दूर करते हुए, हर गरीब तक खुद पहुंचने का काम कर रही है। लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए हमारी सरकार न जाति देखती है और न ही धर्म देखती है। क्योंकि मैं सोचता हूं कि जहां कोई भेदभाव नहीं है वहीं तो सच्चा secularism है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: बिना नाम लिए गहलोत का पायलट पर तंज, कहा- गुटबाजी करने वाला कभी जीवन में सफल नहीं होता

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में करीब-करीब 4 करोड़ पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। इनमें करीब 70% घर महिला लाभार्थियों के नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि पहले real estate सेक्टर में मनमानी चलती थी, धोखेबाजी की शिकायत आती थी। मध्यम वर्ग के परिवारों को सुरक्षा देने के लिए कोई कानून नहीं था। हमने एक रेरा कानून बनाया, इससे मध्यम वर्ग के परिवारों को सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि गरीब हो या मध्यम वर्ग, लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता तभी संभव है जब उन्हें रहने के लिए शुद्ध और स्वच्छ वातावरण मिले; उसी को सुनिश्चित करने के लिए हमारा देश एक मिशन मोड पर है! 2014 में देश में केवल 14-15% कचरा प्रसंस्करण होता था जबकि आज यह 75% है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर