संसद सत्र से पहले PM मोदी बोले, पूरा देश वीर जवानों के साथ खड़ा

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2020

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि संसद एक स्वर में यह संदेश देगी कि वह हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ एकजुटता से खड़ी है। संसद में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जितनी चर्चा होगी, उतना ही अच्छा है। मुझे विश्वास है कि सभी सांसद सामूहिक रूप से कई विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। संसद सत्र विशेष परिस्थितियों में आयोजित किया जा रहा है, सांसदों ने कोविड काल में अपनी ड्यूटी करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: क्या बिहार चुनाव में कंगना रनौत NDA की स्टार प्रचारक होंगी, देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब हमारी सेना के वीर जवान सीमा पर डटे हुए हैं, बड़ी हिम्मत, जज़्बे, बुलंद हौंसलों के साथ दुर्गम पहाड़ियों में डटे हुए हैं। जिस विश्वास के साथ वो खड़े हैं, मातृभूमि की रक्षा के लिए डटे हुए हैं ये सदन भी एक स्वर से संदेश देगा कि सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है। 

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका