PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम को उनकी जयंती पर किया नमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम को उनकी जयंती पर नमन किया और कहा कि समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जन सेवा और किसान कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने न केवल देश के अन्नदाताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि वे मजदूरों, वंचितों और शोषितों की भी आवाज बने। 

इसे भी पढ़ें: PM के साथ बैठक में बोले गहलोत, राजस्थान में हर दिन हो रही हैं 30,000 से अधिक जांच

समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।’’ हरियाणा के रोहतक जिले के गढ़ी सांपला गांव में सर छोटू राम का जन्म हुआ था। अंग्रेजों केशासनकाल में उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और इस वजह से किसान उन्हें अपना मसीहा मानते थे। वे तत्कालीन पंजाब राज्य में राजस्व मंत्री थे। भाखड़ा बांध बनाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी। सर छोटूराम का 1945 में लाहौर में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 2018 में गढ़ी सांपला में सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था।

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh के विचारों का Shashi Tharoor ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

फरहान अख्तर की 120 बहादुर का इंतजार खत्म! इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, जानें रिलीज की तारीख

Palghar में 6.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; दुकानदार गिरफ्तार