मेरा नाम लेने की हिम्मत नहीं तो चौकीदारों को गाली दे रहेः मोदी

By नीरज कुमार दुबे | Mar 20, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई लाख चौकीदारों से संवाद करते हुए बुधवार को कहा कि समूचे देश के लोग ‘चौकीदार’ बनने का संकल्प ले रहे हैं क्योंकि यह देशभक्ति और ईमानदारी का पर्यायवाची बन गया है। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ नारे को बेअसर करने के लिए ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू किया है। गांधी राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर ‘चौकीदार चोर है’ नारे के जरिए मोदी पर निशाना साधते रहे हैं।

मोदी ने गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग सभी चौकीदारों को संदेह के दायरे में लाकर चौकीदारों को अपशब्द कह रहे हैं। ‘‘उनमें मेरा नाम लेने की हिम्मत नहीं है।’’ प्रधानमंत्री ने ऑडियो के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों के चौकीदारों से संवाद किया।

प्रमुख खबरें

CAPF जवानों के सम्मान और हक के लिए Rahul Gandhi का संकल्प, बोले- खत्म होगी नाइंसाफी

NTET 2026 Apply: AYUSH में Teacher बनने का सुनहरा मौका, NTET 2026 Registration शुरू, जानें Exam Date और प्रक्रिया

भारतीय बाजार में Volkswagen की बड़ी छलांग: 2030 तक 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, इलेक्ट्रिक और CNG पर दांव

US vs Vatican: युद्ध-विरोधी बयान पर Pope को Trump की धमकी, कहा- हमारा पक्ष लो