By अंकित सिंह | Mar 12, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात दौरे का आज उनका दूसरा दिन है। कल उन्होंने अहमदाबाद में भव्य रोड शो किया था। इसके बाद उन्होंने गुजरात पंचायत महासम्मेलन को भी संबोधित किया था। अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में भव्य रोड शो किया। सड़क के दोनों किनारे लोगों की भारी हुजूम देखने को मिल रही थी। लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा काफी सुर्खियों में है। गुजरात विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, इसी साल गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं।