PM Modi ने शहडोल और Rajnath Singh ने कांकेर से आदिवासी समाज के बीच छोड़ी गहरी छाप

By नीरज कुमार दुबे | Jul 01, 2023

लोकसभा चुनावों से पहले सर्व समाज तक अपनी पहुँच बढ़ाने के प्रयासों के तहत भाजपा नेता आजकल आदिवासी समाज के बीच भी खूब जा रहे हैं। खासतौर पर इस वर्ष के अंत में होने वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में आदिवासी और जनजातीय समाज की बड़ी भूमिका को देखते हुए उन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जहां मध्य प्रदेश के शहडोल में थे तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के कांकेर में थे। अभी इसी सप्ताह गृह मंत्री अमित शाह भी राजस्थान में आदिवासी समुदाय के बीच थे।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: कांग्रेस पर PM Modi का चोट, बोले- झूठी गारंटी का मतलब नियत में खोट, गरीब पर चोट

दूसरी ओर कांग्रेस पर देश में आजादी के बाद अपनी राजनीति को प्राथमिकता देने और आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद सिमट कर अब देश के केवल 10-12 जिलों में रह गया है, जिनमें से कुछ छत्तीसगढ़ में हैं। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल कांकेर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आजादी के बाद कांग्रेस ने खुद को और अपनी राजनीति को प्राथमिकता दी तथा आदिवासियों की उपेक्षा की।’’

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद का असर अब केवल 10-12 जिलों में रह गया है, जिनमें से कुछ छत्तीसगढ़ में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावा कर सकता हूं कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता।’’ इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर देश में आजादी के बाद अपनी राजनीति को प्राथमिकता देने और आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में, खासकर बस्तर में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं और कांग्रेस सरकार को इसे रोकना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है।’’ रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पड़ोसी को यह बता देना चाहता हूं कि भारत के साथ छेड़-छाड़ मत करना। भारत को आंख दिखाने की कोशिश मत करना। हम केवल इस पार से ही नहीं मारेंगे, जरूरत पड़ने पर उस पार भी आकर मार सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Video | तबाही की पहली तस्वीरें... ईरान ने जारी किया US-Israel Airstrike में ध्वस्त हुए खामेनेई के परिसर का पहला फुटेज

July Vrat List: देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक, जानें इस महीने के सभी प्रमुख व्रत

Kerala Onam Bumper: अब ₹30 करोड़ का जैकपॉट, लॉटरी इतिहास का सबसे बड़ा इनाम!

इतिहास से गद्दारी और भारत से नफरत! भारतीय जड़ों को अपनाने का नाटक करने वाले पाकिस्तान का मिसाइल नैरेटिव हुआ बेनकाब