Jaipur Mahakhel में बोले पीएम मोदी, कहा- देश की रक्षा में युवा आगे

By रितिका कमठान | Feb 05, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर महाखेल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के युवाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने राजस्थान के युवाओं के जज्बे की खासतौर से चर्चा की है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में शुरू हुआ खेल आयोजनों और खेल महाकुंभ का सिलसिला एक बड़े बदलाव का परिचायक है। राजस्थान की भूमि अपने युवाओं के उत्साह और क्षमता के लिए जानी जाती है। इस भूमि के युवाओं ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने देश को कई खेल प्रतिभाएं दीं और पदक जीतकर तिरंगे का गौरव बढ़ाया। जयपुर ने एक ओलंपिक पदक विजेता को सांसद के रूप में भी चुना। सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से राज्यवर्धन राठौर युवा पीढ़ी के पास लौट रहे हैं, इससे प्रसन्नता हुई, देश ने उन्हें क्या दिया।

 बता दें कि जयपुर महाखेल का आयोजन जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कराया है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इस महाखेल के जरिए ये साफ हो गया है कि खेल और एथलीटों का स्वर्णिम युग चल रहा है। हमारे जमाने में खिलाड़ी पूर्व की सरकारों द्वारा खेलों की दुर्दशा के गवाह बने है। खिलाड़ियों को आज के समय में मिलने वाली सुविधाएं और सम्मान अलग ही स्तर का है।

 बता दें कि महाखेल की शुरुआत 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर हुई थी। इस महाखेल के दौरान कबड्डी के खेल पर खास फोकस रहा है। इस बार इस महाखेल में 450 से अदिक ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं, वार्डों से 6400 से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

प्रमुख खबरें

BSNL ने स्वदेशी 5G सेवा की तैयारी तेज की, 4G विस्तार के साथ India Mobile Congress में घोषणा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर करेंगे प्रदर्शन, किसी बॉण्ड पर दस्तखत नहीं किए: Abhijeet Deepke

Khyber Pakhtunkhwa में Shehbaz Sharif सरकार ने लगाया आपातकाल, विपक्ष ने बताया बड़ी भूल

Japanese Companies का भारत पर बढ़ा भरोसा, Q1 में 5.71 अरब Dollar का आया FDI