हैलो दोस्त! PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बात, विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने पर हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार पदभार संभालने के बाद पहली बार उनसे बात की। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 7 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद ट्रम्प से बात की थी। सूत्रों के अनुसार बातचीत के दौरान ट्रम्प ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक शानदार व्यक्ति बताया और कहा कि पूरी दुनिया उनसे प्यार करती है। सूत्रों ने कहा कि ट्रम्प ने कहा कि भारत एक शानदार देश है और वह पीएम मोदी और भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं, सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

इसे भी पढ़ें: Jinping को लगेगा झटका, पाकिस्तान ने अमेरिका से मिलाया हाथ! चौंक गई दुनिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसी ही चुनाव जीता। वैसे ही उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ओर से शुभकामनाएं देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को कॉल किया था। फिर डोनाल्ड ट्रंप ने बिना समय गंवाए फोन पर बात की। इस दौरान दोनों के बीच वैश्विक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और आने वाले कार्यकाल को लेकर भी अमेरिका के राष्ट्रपति को भारत के प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी थी।  

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट