Jinping को लगेगा झटका, पाकिस्तान ने अमेरिका से मिलाया हाथ! चौंक गई दुनिया

Jinping
ANI
अभिनय आकाश । Jan 27 2025 2:08PM

शहबाज शरीफ के पैरों तले जमीन खिसक गई। बस फिर क्या था, मौकापरस्त पाकिस्तान ने अपना पाला बदल लिया। एक झटके में चीन के बजाए अमेरिका को अपना आका बना लिया। दरअसल, अमेरिका से एक खबर सामने आई कि पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने चीन के कुछ नेताओं से मीटिंग की।

झूठ,फरेब, साजिश, धोखाधड़ी ये सारे शब्द पाकिस्तान पर एकदम फिट बैठते हैं। ये भी कहना गलत नहीं होगा कि यही पाकिस्तान की फितरत है। मगर इस बार पाकिस्तान ने तो हद ही कर दी। चंद पैसों की खातिर अब अपना आका ही बदल दिया। अब तक जो पाकिस्तान जिनपिंग के सुर मिलाता था, उनके आगे मदद के लिए अपनी झोली फैलाता था। अब उसी जिनपिंग को छोड़ वो ट्रंप के कदमों में जा गिरा। ऐसे में अब कहा जाने लगा है कि पाकिस्तान चीन की बजाए अमेरिका का हुक्म बजाएगा। 20 जनवरी को ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। गौर करने वाली बात ये है कि ट्रंप ने अपने शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान को तरजीह नहीं दी। बस इसी बात से शहबाज शरीफ के पैरों तले जमीन खिसक गई। बस फिर क्या था, मौकापरस्त पाकिस्तान ने अपना पाला बदल लिया। एक झटके में चीन के बजाए अमेरिका को अपना आका बना लिया। दरअसल, अमेरिका से एक खबर सामने आई कि पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने चीन के कुछ नेताओं से मीटिंग की।

इसे भी पढ़ें: इजरायल के पेजर अटैक जैसे उड़ा न दे भारत, Made in India मोबाइल फोन को लेकर पाकिस्तान ने क्या बड़ा ऐलान कर दिया?

ये चीनी नेता एंटी सीसीपी यानी जिनपिंग की विरोधी पार्टी से जुड़े हुए हैं। जिनपिंग के विरोधियों को ट्रंप ने अपने शपथग्रहण समारोह में बुलाया था। लिहाजा शहबाज के मंत्री ने वाशिंगटन में एंटी सीसीपी नेताओं से मुलाकात की। इस खबर के सामने आते ही पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। अब तक पाकिस्तान जिनपिंग की गाता था। उसी के आगे झोली फैलाता था। लेकिन दूसरी ओर शहबाज के मिनिस्टर अमेरिका में जिनपिंग के विरोधियों से हाथ मिला रहे हैं। हालांकि बवाल बढ़ता देख पाकिस्तान ने मोहसिन नकवी के इस दौरे को निजी बताया। जबकि पाकिस्तानी सरकार के कुछ मंत्री मोहसिन नकवी के वाशिंगटन दौरे को लेकर अलग अलग दावे कर रहे हैं। लेकिन जब इस मामले पर खुद मोहसिन नकवी से सवाल किया गया तो उन्होंने इन खबरों को प्रोपोगैंडा करार दिया। इस विवाद के सामने आने के बाद पाकिस्तानी आवाम भी अपने हुक्मरानों पर भड़की हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Republic Day के जश्न में डूबा है भारत, इधर पड़ोसी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

आरोप लगाए जा रहे हैं कि आईएमएफ और मुस्लिम देशों के टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तान की यही हैसियत है। ट्रंप ने एक ट्रेलर क्या दिखाया तो शहबाज के सुर-ताल सब बदल गए। हिंदुस्तान से मुकाबला करना पाकिस्तान के बूते की बात नहीं है। हिंदुस्तान हर फ्रंट पर पाकिस्तान से आगे है। अपनी बात डंके की चोट पर रखता है। भारत न किसी से डरता है औऱ न ही किसी को डराता है। लेकिन जब बात देश की हो और देश के करोड़ों लोगों की हो तो भारत किसी से भी भिड़ सकता है। पाकिस्तान मरते दम तक ये ताकत ये हैसियत जुटा नहीं सकता।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़