दीदी ओ दीदी, जर्सी गाय, 50 करोड़ की GF...महुआ मोइत्रा ने PM मोदी के मां के अपमान वाले बयान पर कहा- आपका माइंड योर लैंग्वेज भाषण थोड़ा अटपटा

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2025

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा कटाक्ष करते हुए उनके मंगलवार के संबोधन को "थोड़ा अतिशयोक्तिपूर्ण" बताया, जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत मां के लिए कथित अपशब्दों का उल्लेख किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महुआ मोइत्रा द्वारा की गई एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया गया कि उनका राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का इतिहास रहा है। महुआ ने एक्स पोस्ट में कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ सड़क पर दीदी ओ दीदी के नारे से लेकर सोनिया गांधी जी के खिलाफ जर्सी गाय और कांग्रेस की विधवा से लेकर शशि थरूर की पत्नी के लिए 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड तक, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब कुछ कह दिया है। आज उनका "माइंड योर लैंग्वेज" भाषण थोड़ा अटपटा है!

इसे भी पढ़ें: NDA ने 4 सितंबर को बिहार बंद बुलाया, PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

प्रधानमंत्री ने बिहार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए एक नयी सहकारी पहल के डिजिटल तरीके से उद्घाटन के मौके पर दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं। मोदी ने कहा, ‘‘बिहार मां जानकी की धरती है... यहां महिलाओं को हमेशा से सम्मान दिया गया है। यहीं छठ पूजा मनाई जाती है। राजद और कांग्रेस के मंच से मेरी मां को अपशब्द कहे गए... मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा... यह बिहार की मां-बेटियों का अपमान है... राज्य की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस