पीएम मोदी ने पवित्र संगम में लगाई डुबकी, स्वच्छाग्रहियों के चरण धोए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंच पवित्र संगम में स्नान किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने हिन्दू रीति रिवाज के तहत पूजा-पाठ किया और मां गंगा की आरती की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज कुम्भ में स्वच्छाग्रहियों के सम्मान में उनके चरण धोए जिसे एक बहुत अच्छा कदम माना जा रहा है। बाद में प्रधानमंत्री ने एक सभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि प्रयागराज में करोड़ों लोग तप, ध्यान और साधना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां हठ योगी भी है, तपयोगी भी हैं, मंत्रयोगी भी हैं और इन्हीं के बीच मेले की व्यवस्था में लगे मेरे कमर्ठ कर्मयोगी भी हैं। स्वच्छाग्रहियों की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि इन लोगों ने अपने प्रयासों से कुम्भ के विशाल क्षेत्र में हो रही साफ सफाई को दुनिया में चर्चा का विषय बना दिया हैं।

इसे भी पढ़ें: सेना ने आतंकवादियों, उनके मददगारों के समूल नाश का संकल्प लिया है: मोदी

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से हमेशा अक्षय वट को किले में बंद कर के रखा जाता था लेकिन अब अक्षय वट को सभी के लिए खोल दिया गया है। मुझे बताया गया है कि रोज लाखों लोग अक्षय वट और सरस्वती कूप के दर्शन कर पा रहे हैं। पीएम ने कहा कि पिछली बार मैं जब यहां आया था तो मैंने कहा था कि इस बार का कुंभ अध्यात्म, आस्था और आधुनिकता की त्रिवेणी बनेगा और आज मुझे खुशी है कि आपने अपनी तपस्या से इसको साकार किया है। तपस्या को तकनीक से जोड़कर जो अद्भुत संगम बनाया गया, उसने भी सभी का ध्यान खींचा है। मोदी ने यूपी पुलिस की भी तारीफ की। 

प्रमुख खबरें

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश