PM Modi ने मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय, स्वयं सहायता समूहों के की बात, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा

By अंकित सिंह | Jul 01, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के शहडोल के पकरिया में आदिवासी समुदाय के नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, पेसा समितियों के नेताओं और ग्रामीण फुटबॉल क्लबों के कप्तानों के साथ बातचीत की। इससे पहले आज, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन भी लॉन्च किया और मध्य प्रदेश में लगभग 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्डों का वितरण भी शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली में सात फ्री की रेवड़ी देता हूं', MP में बोले केजरीवाल- AAP को मौका दो, मामा शिवराज और उनके चेले-चपाटों को भूल जाओगे

विपक्ष पर वार

मोदी ने चुनावी गारंटियों को लेकर प्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वादा नहीं है बल्कि ‘मोदी की गारंटी’ है। इसे हाल के दिनों में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए गए चुनावी वादों पर परोक्ष कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “ये मोदी की गारंटी है और मैने जो किया है, वो बता रहा हूं। वादे नहीं कर रहा हूं।” उन्होंने कहा कि इन झूठी गारंटी देने वालों का रवैया हमेशा से आदिवासियों के खिलाफ रहा है। पहले जनजातीय युवाओं के सामने भाषा की बड़ी चुनौती आती थी। लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अब स्थानीय भाषा में पढ़ाई की सुविधा दी गई है।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

Nandigram में BJP की ऐतिहासिक जीत, हसीन रानी रथ ने Congress के मिलन प्रधान को हराया