जोशीमठ मामले में PM Modi ने की सीएम धामी से बात, प्रभावित निवासियों के पुनर्वास के बारे में पूछताछ की

By रितिका कमठान | Jan 08, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टेलीफोन पर बातचीत में भूस्खलन की घटना के मद्देनजर जोशीमठ के प्रभावित निवासियों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, निवासियों की चिंताओं को कम करने और हल करने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक कार्य योजनाओं की प्रगति के बारे में पूछताछ की है।

जोशीमठ मामले में होगी हाईलेवल बैठक
अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नागरिकों और चमोली जिले के जोशीमठ में जमीन धंसने के मद्देनजर बाहर डेरा डाले रहने के मद्देनजर पीएमओ ने पहले कहा था कि वह रविवार दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक करेगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा आज दोपहर पीएमओ में कैबिनेट सचिव और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा करेंगे।

इस बीच, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित नागरिकों को तत्काल राहत और बचाव के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव के नेतृत्व में और स्थानीय स्तर पर गढ़वाल के आयुक्त की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति के गठन का निर्देश दिया। बता दें कि जोशीमठ भूस्खलन और धंसाव से घरों में दरारें दिखने के बाद अब तक कुल 66 परिवारों के पलायन की सूचना है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित राहत शिविरों में रहने की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने राहत शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में BJP सांसद Dinesh Sharma ने औपनिवेशिक प्रतीकों पर आयोग गठन की मांग की

RBI Repo Rate 5.25% पर स्थिर रहने से कर्ज की लागत भरोसेमंद रहेगी: बैंकरों का दावा

AISTA ने Kolkata में चीनी की स्टॉक सीमा बढ़ाकर 1,000 टन करने की मांग की

Netflix भारत के क्रिएटिव सेक्टर में बढ़ाएगा निवेश, Co-CEO Ted Sarandos ने पीएम मोदी से की मुलाकात