PM मोदी ने ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे पैरालंपिक खिलाड़ियों से की बात, दिया जीत का मंत्र

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे पैरालंपिक खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने एथलीटों को जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। वहीं पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीटों से भी बातचीत की थी।  

पीएम मोदी ने कहा कि पहले दिव्यांगजनों के लिए सुविधा देने को वेलफेयर समझा जाता था। लेकिन आज देश इसे अपना दायित्व मानकर काम कर रहा है। इसलिए, देश की संसद ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम जैसा कानून बनाया, दिव्यांगजनों के अधिकारों को कानूनी सुरक्षा दी। 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम टोक्यो ओलंपिक में जा रहे पैरालंपिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए हमारे बीच उपस्थित हुए हैं। पीएम के निर्देश पर खेल मंत्रालय ने सुनिश्चित किया कि हमारे खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जा सके।  

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का समय मिलने का इंतजार करेंगे नीतीश कुमार, यह है कारण 

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने सात पदक हासिल किए। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। जिसके बाद अब पैरालंपिक खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। 

यहां सुनिए पूरा संवाद:- 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश