पीएम मोदी 15 अक्टूबर को चरखी दादरी में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2019

भिवानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को चरखी दादरी में रैली को संबोधित करेंगे। नवगठित चरखी दादरी जिले में पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री की सभा के लिए दादरी महेंद्रगढ़ रोड पर खेतों में करीब 50 एकड़ भूमि पर सभा स्थल बनाने का काम शुरू हो गया है। सीकर के सांसद शुभेदानंद सरस्वती को रैली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सरस्वती ने बताया कि प्रधानमंत्री पहली बार दादरी की धरती पर आ रहे हैं। चुनावी रैली में प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के लिए मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा टीमें तैनात हैं।

प्रमुख खबरें

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें