कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी, ग्राम सभाओं को करेंगे संबोध‍ित

By निधि अविनाश | Apr 24, 2022

कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री मोदी जम्मू पहुंच गए है। पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के तेजी से विकास को बढ़ावा देने के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखने के अलावा भारत की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत राष्ट्र को समर्पित करेंगे। शहर के बाहरी इलाके में सुंजवां आर्मी कैंप के पास शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि पल्ली बस्ती में उनके आगमन से कुछ घंटे पहले, कार्यक्रम स्थल से कुछ किलोमीटर दूर कृषि क्षेत्र में एक विस्फोट हुआ, जिससे चिंता पैदा हो गई है। हालांकि पुलिस को शक था कि धमाका बिजली गिरने या उल्कापिंड के कारण हुआ है। मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने और देश भर में ग्राम सभाओं को संबोधित करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। वह सांबा जिले की पल्ली पंचायत का भी दौरा करेंगे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच