BJP कार्यकर्ताओं से बोले PM Modi, हम AC कमरों में बैठ कर पार्टी नहीं चलाते हैं, जनता के बीच खुद को खपाते हैं

By अंकित सिंह | Jun 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा द्वारा भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहें। इस दौरान मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। आज मुझे देश के 6 राज्यों को जोड़ने वाली 5 वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंड़ी दिखाने का अवसर मिला है। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं। 

जनता के बीच खुद को खपाते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि बूथ अपने आप में एक बहुत बड़ी इकाई है और हमें कभी भी बूथ की इस इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए। बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जहां जमीनी फीडबैक बहुत जरूरी होता है और जो बूथ के हमारे साथी हैं वो इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अगर कोई सफल नीति बनाता है तो मान लेना कि इसमें बूथ स्तर की जानकारी की बहुत बड़ी ताकत होती है। हम उनमें से नहीं है जो AC वाले कमरों में बैठ कर पार्टियां चलाते हैं और फतवे निकालते हैं। हम तो वो लोग हैं जो गांव-गांव जा कर हर मौसम, हर परिस्थिति में... जनता के बीच खुद को खपाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: विपक्षी एकता के बीच AAP और Congress में तकरार, एक म्यान में कैसे रहेंगी दो तलवार

सेवा ही एक मात्र माध्यम 

उन्होंने कहा कि भाजपा की बूथ कमेटी की पहचान सेवा से होनी चाहिए, सेवा भाव से होनी चाहिए। बूथ के अंदर संघर्ष की जरुरत नहीं होती है, सेवा ही एक मात्र माध्यम होता है। भारत तभी विकसित देश बनेगा जब हमारे गांव विकसित होंगे। पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, जो देश के सबसे बड़े प्रशासक हैं...चीफ एग्जीक्यूटिव हैं लेकिन जब भी पार्टी की बात आती है तो आप कभी भी हमें समय देने से नहीं हिचकते। ये हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री जी कुशल प्रशासक भी हैं और संगठन के संगठक भी हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय