प्रधानमंत्री मोदी मेघालय में हुए स्मार्ट मीटर घोटाले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराएं: मुकुल संगमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

शिलांग। मेघालय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकुल संगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे, राज्य सरकार द्वारा अधिक कीमत पर स्मार्ट मीटर खरीदे जाने के मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने का अनुरोध किया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता संगमा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों की खरीद के लिए मेघालय सरकार द्वारा दिए गए ठेके में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं। उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में लिखा, श्रीमान, आप हमेशा से कहते रहे हैं कि नए भारत में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पनबिजली परियोजनाओं के लिए नेपाल और भारत के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

उन्होंने कहा कि सतनाम ग्लोबल इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने लिबर्टी 150 स्मार्ट मीटर जबकि दूसरी कंपनी ने इनहेमीटर डीडीजेड 1513 स्मार्ट मीटर लगाए। संगमा ने कहा, मेघालय सरकार द्वारा इन स्मार्ट मीटरों के लिए भुगतान की गई कीमत और खुले बाजार में उनकी कीमत के बीच 137.55 करोड़ रुपये की गड़बड़ हुई है। संगमा ने इनहेमीटर कंपनी लिमिटेड को चीन की कंपनी बताते हुए कहा कि एक चीनी कंपनी को ठेका देना मेक इन इंडिया के मूल विचार के अनुरूप नहीं है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया