प्रधानमंत्री मोदी 18 जनवरी को वाराणसी से भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा।

इसे भी पढ़ें: स्टार्टअप में भारत का झंडा बुलंद, युवाओं को इनोवेशन का मौका देना प्राथमिकता: नरेंद्र मोदी

सूत्रों ने बताया कि मोदी इस दौरान संभवत: डिजिटल संवाद करेंगे। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी और लोगों से नमो ऐप के जरिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने को कहा। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 15 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिए हैं और वह शनिवार को बाद में अपने भावी दिशा-निर्देशों की जानकारी देगा।

प्रमुख खबरें

UP में गौशालाओं से सीधे जुड़ेंगे किसान, हरे-सूखे चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

Kulgam में सुरक्षा बलों की मुठभेड़: CRPF पर हमले में शामिल आतंकी उमर डार ढेर

Karnal में हिरासत में मौत पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस, सभी निलंबित

Mukesh Kumar के 4 विकेट से चमका Bengal, T20 मैच में Chandigarh को 85 रन से रौंदा