तोक्यो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे जबकि तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था रवाना होगा। कोरोना महामारी के कारण यह बातचीत वर्चुअल होगी। सरकार के जनभागीदारी मंच ‘मायगव इंडिया’ ने ट्वीट किया ,‘‘ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले तोक्यो के लिये ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये उनसे बात करेंगे। ’’

इसे भी पढ़ें: यमुना खेल परिसर को बेहतर बनाया गया है, क्रिकेट मैदान में नहीं बदला : गौतम गंभीर

भारत का पहला दल एयर इंडिया से रवाना होगा। भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। अभी तक खिलाड़ियों की संख्या की आधिकारिक घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ ने नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत