अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को रांची में योग करेंगे PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2019

रांची। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने यहां बताया कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। 

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान