15 सितंबर को संसद टीवी की शुरुआत करेंगे PM मोदी, लोकसभा व राज्यसभा टीवी का विलय कर बनाया गया

By अंकित सिंह | Sep 10, 2021

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाए गए नये संसद टीवी की 15 सितंबर को शुरुआत करेंगे। यह जानकारी सूत्रों ने शुक्रवार को दी। सूत्रों के मुताबिक इस नये चैनल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह, अर्थशास्त्री बिबेक देब्रोय, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और वकील हेमंत बत्रा अलग-अलग शो की मेजबानी करेंगे। एक सूत्र ने कहा, ‘‘संसद टीवी को जानकारीपरक चैनल के रूप में स्थापित किया जा रहा है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की संस्थाओं से संबंधित विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाली विषयवस्तु प्रस्तुत करेगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी शनिवार को करेंगे सरदारधाम भवन का उद्घाटन,गुजरात के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

जब संसद सत्र की बैठकें हुआ करेंगी तब संसद टीवी के दो चैनलों पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस चैनल को प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में औपचारिक रूप से लांच करेंगे। कर्ण सिंह विभिन्न धर्मों के बारे में जबकि बिबेक देब्रोय इतिहास और अमिताभ कांत भारत का बदलाव विषय पर कार्यक्रम संचालित करेंगे। 

प्रमुख खबरें

बिरयानी विवाद: Comedian Praneet More की FIR क्लब करने की याचिका पर Supreme Court का नोटिस

Gentleman Spymaster की अनकही गाथा: Karan Johar 2028 में बड़े पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की बायोपिक

Asian Games: 10m Air Rifle Team स्पर्धा में भारत ने जीता Silver Medal

Asian Games 2026 से पहले ऐतिहासिक T20I में Team India से भिड़ने को तैयार है Japan