प्रधानमंत्री मोदी मैसुरु में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मैसुरु में मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के चलते दो साल के अंतराल के बाद कार्यक्रम का आयोजन सामान्य रूप से किया जा रहा है। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि चूंकि, देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में योग दिवस देश भर में 75 ऐतिहासिक स्थलों पर मनाया जाएगा और इसका मुख्य जोर वैश्विक स्तर पर भारत की एक विशेष पहचान बनाने पर होगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत सिलसिलेवार कायर्क्रमों का आयोजन किया जाएगा और इस कड़ी में हैदराबाद में 27 मई को आयोजित कार्यक्रम में 10,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: प्लेऑफ मुकाबले में हुई बारिश तो किस टीम को होगा फायदा? जानें क्या कह रहा है नियम

सोनोवाल ने कहा कि प्रस्तावित योजना में कार्यक्रम के प्रसारण की शुरूआत सूर्योदय के देश जापान से स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे होगी और इसका समापन न्यूजीलैंड से होगा। इस कार्यक्रम में करीब 70 देशों के भाग लेने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री, फिल्म और खेल जगत की हस्तियां, योग विशेषज्ञ आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Ramayana Trailer Premiere Date | रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को होगा रिलीज, मेकर्स ने की आधिकारिक घोषणा

Apple vs OpenAI की जंग: सीक्रेट Hardware Project का डेटा चुराने पर मचा घमासान

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी

Badrinath Dham Donation Dispute | दान के कथित दुरुपयोग की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने बनाई 3 सदस्यीय समिति, एक कर्मचारी सस्पेंड