कोरोना की स्थिति पर पीएम मोदी की देश भर के राज्यों और जिला अधिकारियों से चर्चा

By निधि अविनाश | May 18, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यों और जिलों के फील्ड अधिकारियों के साथ सुबह 11 बजे कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर चर्चा कर रहे है। एक खबर के अनुसार, कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, एमपी, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारी इस बैठक में हिस्सा ले रहे है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के साथ बातचीत में, अधिकारी विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड -19 के खिलाफ चल रही लड़ाई को जारी रखने के लिए सुझावों और सिफारिशों को साझा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने पहले बताया था कि इस बैठक में नौ राज्यों के 46 जिलों के जिलाधिकारी हिस्सा लेंगे। बता दें कि इन राज्यों के कई जिलों में कोरोना मामलों में भारी उछाल देखा गया है।

इसे भी पढ़ें: कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में योगदान दे रहे ऑक्सीजन टैंकर चालक, मिल रही सलामी

इस बीच, पीएम मोदी ने देश में COVID से संबंधित स्थितियों पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के डॉक्टरों के एक समूह के साथ बातचीत की। इस बैठक में स्वास्थ्य नीति आयोग, स्वास्थ्य सचिव, फार्मास्युटिकल सचिव और पीएमओ, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा