PM Modi की NDA CMs के साथ होगी बैठक, Viksit Bharat और वेस्ट एशिया संकट पर अहम चर्चा संभव

By अंकित सिंह | Jun 09, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 10 जून को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं, क्योंकि केंद्र में गठबंधन सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन, विकसित भारत की परिकल्पना पर हुई प्रगति और पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से उत्पन्न चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

एनडीए शासित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के भाग लेने की उम्मीद है। उपस्थित होने वाले प्रमुख लोगों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल के सुवेंदु अधिकारी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि ‘पीएम आवास’ और जन-धन जैसी केंद्रीय योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार से जोड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi का विरोध ही INDIA Bloc का एकमात्र लक्ष्य: JDU के संजय झा का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के मौके पर, शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के 12 साल में, सरकार ने अन्न योजना, पीएम आवास, जन-धन, मुद्रा ऋण, पीएम स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है। शाह ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Eva Grover के शॉकिंग खुलासे: आमिर खान के भाई Hyder Ali ने बिजली बिल भरने के लिए दूसरों के संग सोने को कहा

Nepal जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज! अब ₹200 और ₹500 के नोट ले जा सकेंगे साथ

MP Police Recruitment 2026: सीएम Mohan Yadav ने 9,662 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, बदलेगी प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था

Israel High Alert पर, लेकिन Trump ने Iran हमलों को अचानक क्यों रोका? जानिए US Army की वो चेतावनी