गुजरात पहुंचे PM मोदी, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का आज करेंगे अनावरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2018

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के मौके पर बुधवार को ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के अनावरण के लिए मंगलवार रात अहमदाबाद पहुंचे। पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया जा रहा है। गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा और मुख्य सचिव जे एन सिंह ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की।


यह भी पढ़ें: मन की बात: PM ने सरदार पटेल को दिया आजादी के बाद भारत की एकता का श्रेय

 

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी रात्रि विश्राम के लिए गांधीनगर स्थित राजभवन रवाना हुए। वह प्रतिमा का अनावरण करने के लिए बुधवार सुबह नर्मदा जिले के सरदार सरोवर बांध के पास केवडिया कॉलोनी जाएंगे। वहीं आज पीएम मोदी ने सरदार पटेल पर लिखे एक ब्लाग को भी शेयर किया है।

 

 

यह भी पढ़ें: राहुल के मामले में बोले सदानंद गौड़ा, कुछ भी कहना समय की बर्बादी है

 

मोदी ने यहां पहुंचने से कुछ घंटे पहले ट्वीट किया, ‘‘कल, सरदार पटेल की जयन्ती के मौके पर, ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। नर्मदा के तट पर स्थित यह प्रतिमा महान सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।’’ 

 

प्रमुख खबरें

4 जून के बाद कांग्रेस में एक और टूट होगी! प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा- साजिश की शिकार हुईं प्रियंका गांधी

Nick Jonas ने प्रशंसकों से माफ़ी मांगी, Mexico concert स्थगित करने के पीछे का असली कारण बताया

भारत में चुनावों के बीच नेपाल क्यों पहुंचे CJI चंद्रचूड़, इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार

Sikkim Assembly Election: नामची-सिंघीथांग सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, चामलिंग को टक्कर देने मैदान में उतरी कृष्णा कुमारी