संविधान की धज्जियां उड़ाने, लोकतंत्र खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं मोदी: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह संविधान की धज्जियां उड़ाने और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि मोदी को भारत और फ्रांस के बीच राफेल सौदे से जुड़े समझौते पर सच बोलना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री के तौर पर वह देश के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने राफेल मुद्दे पर टिप्पणी ऐसे समय की जब बृहस्पतिवार को इस समझौते पर कैग की रिपोर्ट संसद में पेश की गई। केजरीवाल ने दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की रैली में कहा, ‘मोदी संविधान की धज्जियां उड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वह लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।’

चिटफंड मामलों में जांच के संबंध में कोलकाता पुलिस आयुक्त के आवास पर सीबीआई के कई अधिकारियों के जाने पर पैदा विवाद के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से ‘सीबीआई के 40 अधिकारियों’ को भेजना पश्चिम बंगाल की निर्वाचित सरकार पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बीते चार साल में भ्रष्टाचार रोधी शाखा पर ‘कब्जा’ कर लिया है। केजरीवाल ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘दिल्ली और कोलकाता पर कब्जा करने का सपना कौन देखता है? पाकिस्तान का प्रधानमंत्री।’ इस रैली को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, राकांपा के शरद पवार और माकपा के सीताराम येचुरी ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा