NDA की बैठक पर PM Modi का ट्वीट, हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है, हमें देश की प्रगति को आगे बढ़ाना है

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

26 विपक्षी दलों की एकता बैठक के बाद दिल्ली में एनडीए भी अपनी ताकत दिखा रहा है। एनडीए की 38 दलों की आज दिल्ली में बड़ी बैठक हो रही है। अब से कुछ देर में यह बैठक शुरू होगी। बैठक को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेता पहुंचने लगे हैं। इन सब के बीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर अपनी खुशी व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे सहयोगी इकट्ठा हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए ने हमेशा देश की प्रगति के लिए काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: INDIA होगा विपक्षी गठबंधन का नाम, खड़गे बोले- लोकतंत्र और देश को बचाने की हुई चर्चा, महाराष्ट्र में होगी अगली बैठक

प्रधानमंत्री का विपक्ष पर निशाना

मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को वापस लाने का मन बना चुके हैं इसलिए ‘देश की बदहाली’ के लिए जिम्मेदार लोग एक बार फिर ‘अपनी दुकान’ खोलकर बैठ गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ लोगों का, लोगों द्वारा, लोगों के लिए है लेकिन इन परिवारवादी पार्टियों का एक ही मंत्र है और वह है परिवार का, परिवार द्वारा, परिवार के लिए।’ उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों के लिए, उनका परिवार सबसे पहले है और राष्ट्र कुछ भी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Sawan Second Pradosh Vrat 2026: 24 या 25 अगस्त कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें सही Date, Puja Muhurat और धार्मिक महत्व

Delhi Police ने दबोचीं Dating App से बुजुर्ग को फंसाकर 1.30 लाख रुपये ठगने वाली दो युवतियां

Jr NTR के घर छाया मातम: अपने प्यारे कुत्ते बघीरा के निधन पर हुए भावुक, लिखा दिल छू लेने वाला नोट- आज़ादी से दौड़ो, मेरे छोटे दोस्त...

Imran Khan को मिलते ही राहत, Pakistan के सत्ता गलियारों में आई आफत, Shehbaz Sharif और Asim Munir का BP बढ़ा